फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लिए गैंगस्टरों की शिनाख्त पर हथियार व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गत वर्ष दिन-दिहाड़े दर्पण सिटी के पास फिरोजपुर के नौजवान की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में खरड़ सिटी पुलिस फिरोजपुर जेल से हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व अमृतसर जेल से गैंगेस्टर गगनदीप सिंह उर्फ जज को 30 मई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।
विज्ञापन

रिमांड पर लेने के बाद आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। गगनदीप से पुलिस ने पूछताछ के दौरान 32 बोर का पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष भगवंत सिह ने बताया कि गैंगेस्टर गगनदीप सिंह खतरनाक किस्म का अपराधी है। कुछ माह पहले लुधियाना में सोना रखकर रुपये देने वाली कंपनी के दफ्तर में गगनदीप व उसके साथियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
इस वारदात में गगनदीप व उसके साथियों ने 33 किलो सोना लूट लिया था। गगनदीप, हैप्पी व उनके साथियों ने पिछले साल फिरोजपुर के एक युवक कुलविंदर सिंह की इस कारण हत्या कर दी थी क्योंकि वह फिरोजपुर में चल रहे किसी आपराधिक मामले में मुख्य गवाह था और वह अपनी गवाही देने से मुकर नहीं रहा था जबकि ये आरोपी उस पर गवाही न देने का दबाव डाल रहे थे। इसी रंजिश के तहत कुलविंदर सिंह को फिरोजपुर से खरड़ बुलाया गया, जहां उसकी दिन-दहाड़े गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें