फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई, लोगों में रोष

Thu, 22 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
गंदे पानी की आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के प्राइम फेजों में शुमार फेज-5 में गंदे पानी की सप्लाई का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि पानी में जहां मिट्टी आ रही है, वहीं बदबू भी उठ रही थी। इससे इलाके में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने इस बारे में इलाके के पार्षद अरुण शर्मा को सूचित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इस बारे में विभाग के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि अगर जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो मजबूरी में वह संघर्ष की राह पर आ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, फेज-5 के क्वार्टरों में बुधवार सुबह से गंदे पानी की सप्लाई शुरू हो गई थी।

जबकि प्रेशर भी काफी कम था। लोगों का कहना था कि पानी पीना तो दूर उससे कपड़े भी नहीं धोए जा सकते थे। मजबूरी में लोगों को बाजार से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। लोगों ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी यह समस्या आ चुकी है। कई बार विभाग के अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन


फेज-2 में लो प्रेशर की समस्या गहराई
फेज-2 में लो प्रेशर से पानी आने की समस्या गहरा गई है। सुबह और शाम दोनों समय लो प्रेशर से पानी की सप्लाई होती है। सबसे ज्यादा समस्या फर्स्ट व सेकेंड फ्लोर में रहने वाले लोगों को हो रही है। फेज-2 निवासी योगेश धीमान ने बताया कि एक हफ्ते से यह समस्या है, लेकिन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें