डेराबस्सी। जल सप्लाई विभाग उपमंडल दफ्तर के आगे जल सप्लाई व सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ब्रांच डेराबस्सी के वर्कर्स की ओर से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वर्कर्स ने अगले दो दिन सामूहिक हड़ताल का ऐलान कर विभागीय कार्यों का पूर्ण तौर पर बायकाट करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार की ठेका मुलाजिम विरोधी नीतियों की आलोचना की।
यूनियन प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि जल सप्लाई विभाग में इंलिस्टमेंट, कंपनियों, सोसाइटियों, आउटसोर्सिंग के तहत ग्रामीण जल घरों व दफ्तरों में विभिन्न रेगूलर पदों व सेवाएं दे रहे कांट्रैक्ट वर्कर्स को रेगूलर करने की मांग को लेकर संघर्ष चल रहा है, लेकिन दुख की बात है कि पंजाब सरकार इन ठेका वर्कर्स की जायज मांगों का हल करने की जगह उनको अनदेखा कर रही हैं। लोगों के पीने वाले पानी की बुनियादी व प्राथमिक सुविधा देने वाले ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों का प्रबंध एक निजी कंपनी को देकर निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ जहां लोगों को पीने पानी महंगे दाम पर मिलेगा वहीं, ठेका वर्कर बेरोजगार हो जाएंगे।
मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष
यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का पूरा नहीं किया जाएगा यह संघर्ष जारी रहेगा। 10 अगस्त को सभी वर्कर अपने परिवारों व बच्चों समेत एचओडी दफ्तर मोहाली में राज्य स्तर पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह, दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, रविंदरपाल सिंह, जतिंदर सिंह, सुरिंदर ङ्क्षसह, हुकम सिंह, सुरजीत सिंह, सुखचैन सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार, जैमल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
कैप्शन-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मी।