फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल आपूर्ति विभाग ने टंकी की सफाई करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मंगलवार को जीरकपुर के छत्त गांव में पीने वाले पानी में बदबू आने के बाद लोगों ने विभाग को शिकायत दी थी। इसके बाद जल आपूर्ति विभाग की ओर से टंकी की चेकिंग करवाई गई। इस दौरान टंकी में जीव का शव मिला। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने जल आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए उच्च अधिकारियों को मामले के बारे में बताया। अमर उजाला में खबर छपने बाद विभाग हरकत में आया और बुधवार को सुबह 8 बजे से सरकारी पानी की टंकी की सफाई का काम शुरू करवा दिया गया। सफाई के दौरान पानी की टंकी से दो मृत छोटे जीवों के कंकाल निकाले गए। सफाई के बाद गांव के लोगों को पानी की सप्लाई दी गई। इस संबंधी वाटर सप्लाई विभाग के एसडीओ कर्मजीत सिंह ने बताया की गांव में लगी हुई पानी की टंकियों की देखरेख की जिम्मेदारी पंचायत के हवाले है। इस टंकी में दो साल से पानी स्टोर नहीं किया जाता है बल्कि मोटर चलाकर पानी सीधे घरों में पहुंचाया जा रहा था। जिस वजह से यह पानी की टंकी हमेशा खाली रहती थी। मंगलवार को ही शाम के समय उन्हें इसकी जानकारी मिली थी और बुधवार की सुबह ही सफाई काम शुरू करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें