फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीदोंज इमारत से निकाले दोनों युवक अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शनिवार को लांडरा रोड पर ढही तीन मंजिला इमारत से जिन दो युवकों को बाहर निकाल लिया गया था, उनकी हालत ठीक है। इस हादसे में बाल बाल बचे प्रेम बहादुर तथा हरजीत सिंह दोनों खरड़ सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रेम बहादुर को हादसे के आधे घंटे बाद ही लोगों ने निकाल लिया था। जबकि हरजीत सिंह को हादसे के आठ घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला था। खरड़ सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती प्रेम बहादुर व हरजीत सिंह का पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में प्रेम बहादुर के हाथ की हड्डी टूट गई थी जिसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में सभी सामान व दवाइयां पंजाब सरकार के खर्च पर दी गईं। अस्पताल में भर्ती दूसरे युवक हरदीप सिंह की हालत सामान्य होने पर उसे बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें