फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मीरपुर में पानी की किल्ल्त, नगर काउंसिल में शामिल होने के बाद भी नहीं मिल रही लोगों को सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर काउंसिल में शामिल होने के बाद भी गांव मीरपुर निवासियों को लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि इस गांव को नगर काउंसिल में शामिल हुए काफी दिन बीत गए हैं लेकिन फिर भी उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-5 के अधीन वाले गांव मीरपुर में पानी की सप्लाई में हमेशा ही कोई न कोई परेशानी बनी रहती है। कॉलोनी निवासी राधे श्याम व दिनेश त्रिपाठी सहित अन्यों ने बताया कि 15 दिनों से कॉलोनी में पानी की सप्लाई करने वाली मेन लाइन टूटी हुई है। इसके चलते यहां पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब कॉलोनी में पानी की परेशानी आई है। यहां आए दिन उन्हें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के बारे में वार्ड के पार्षद सहित नगर काउंसिल के अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है लेकिन वह इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पानी की सप्लाई न होने के चलते लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर जल्दी ही समस्या का हल नहीं हुआ तो वह मुबारिकपुर रोड जाम कर नगर काउंसिल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरदर्शन सिंह ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान करवाकर पानी की सप्लाई चालू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें