फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: न्यू सनी एनक्लेव में पानी की समस्या 300 से ज्यादा घरों के लिए बनी सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। न्यू सनी एनक्लेव खरड़ इलाके की सबसे बड़ी कॉलोनी है। इस इलाके में बने करीब तीन सौ से ज्यादा घरों के लोग पानी की सप्लाई न मिलने से तंग है। लोगों का कहना है कि रात के समय पानी की सप्लाई होती है लेकिन उसका कोई फायदा नहीं है। इलाके के कुछ घर तो ऐसे हैं जहां पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है और लोगों को पैसे खर्च कर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को हल करने के लिए न नगर परिषद कार्रवाई करती है और न ही बिल्डर। जब भी लोग नगर परिषद के पास अपनी शिकायत लेकर जाते हैं तो उनको यह कह कर वापस भेज दिया जाता है कि उनका इलाका परिषद के अधीन नहीं है। वह बिल्डर से जाकर बात करें। जब बिल्डर के पास जाते हैं तो बिल्डर के कर्मचारी उनकी एक नहीं सुनते जिस कारण इलाके में स्थिति बदहाल होती जा रही है। इसके चलते अब लोगों का बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि उनकी समस्या को हल किया जाए।


पानी के टैंकर 1000 रुपये में मिल रहे
सेक्टर 125 न्यू सन्नी एनक्लेव में पानी की समस्या को देखते हुए लोग अब भी पैसे खर्च कर टैंकर मंगवा रहे हैं। जो टैंकर पांच सौ रुपए का मिलता था वो अब एक हजार रुपए का मिल रहा है। न्यू सन्नी एनक्लेव में अगर दिन के समय लोगों को निरंतर सप्लाई मिल जाए तो यह समस्या ही न आए।
विज्ञापन

लापरवाही के बीच फंसे निवासी
बाजवा डेवलपर्स की ओर से विकसित की गई कॉलोनी को अभी तक नगर परिषद को नहीं सौंपा गया है, जिससे निवासी लापरवाही और आधिकारिक निष्क्रियता के बीच फंसे हुए हैं। -पवितर पाल सिंह निवासी न्यू सन्नी एनक्लेव



प्रशासन कार्रवाई करे
लोगों की समस्या को देखते हुए और हल के लिए न्यू सन्नी एनक्लेव को तुरंत नगर परिषद के अधीन लाने के लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। -कैप्टन इंदरजीत सिंह, निवासी न्यू सन्नी एनक्लेव


बिल्डर के कर्मचारी अपनी मर्जी से कर रहे हैं
न्यू सनी एनक्लेव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर वह लगातार बिल्डर के कर्मचारियों से बात करते हैं लेकिन वह अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। जिस कारण यह समस्या आ रही है। उनकी ओर से न्यू सन्नी एनक्लेव को नगर परिषद अधीन लाने के लिए अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है। - हरिंदरपाल सिंह जोली, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें