फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घग्गर नदी में पानी का स्तर हुआ कम, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। घग्गर नदी में मंगलवार को पानी का स्तर काफी नीचे रहा, जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। बीती रात और मंगलवार पूरे दिन अन्य दिनों की तुलना में कम बारिश हुई, जिसके कारण घग्गर में पानी का जलस्तर काफी कम हो गया और लगातार गिर रहा है। पिछले कल गांव भांखरपुर के पास घग्गर नदी में मारकंडा मंदिर के पास बांध कमजोर हो गया था, जिसे लोगों ने खुद अपने स्तर पर मिट्टी की बोरियां भरकर मजबूत कर दिया। बांध के कमजोर होने से गांव त्रिवेदी कैंप समेत अन्य गांवों में पानी के घुसने का खतरा पैदा हो गया था, लेकिन लोगों ने स्थिति को समझते हुए रात भर खुद बांध को मजबूत करने में लगे रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मुबारकपुर में भी घग्गर नदी में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है और कॉजवे को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मुबारकपुर घग्गर नदी के पास झुग्गी-झोपड़ियों में पानी घुसने के बाद बेघर हुए लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच कर जरूरी दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें