फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 5050 गोलियों समेत दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला- चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली टी पॉइंट पर दो व्यक्तियों को नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 5050 गोलियों समेत काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-56, चंडीगढ़ और हरप्रीत सिंह निवासी मामूपुर थाना धडूंआ, मोहाली के तौर पर बताई है। एसआई राजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गस्त पर थी इसी दौरान लैहली टी पॉइंट पर दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोक कर जब तलाशी ली तो गुरप्रीत के पास से 2150 और हरप्रीत सिंह से 2900 गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर दो दिन का डिमांड हासिल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें