फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली-पीरमुछल्ला सड़क के गड्ढों में भरा पानी, फिसलन-मच्छर बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली से पीरमुछल्ला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले करीब छह महीनों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें हल्की बारिश होते ही पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पीरमुछल्ला क्षेत्र की दर्जनों रिहायशी सोसाइटियों को जोड़ती है। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। गड्ढों में भरे पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। पानी कई घंटों तक जमा रहने से मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन





छह माह से सड़क की हालत खस्ता
हमारे क्षेत्र में पिछले करीब छह महीने से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और यहां से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। पानी जमा रहने से मच्छर भी पैदा होते हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। सड़क की जल्द मरम्मत होनी चाहिए। -हरिराम, स्थानीय निवासी




रोजाना हजारों का होता है आवागमन
यह सड़क ढकोली क्षेत्र को पीरमुछल्ला की दर्जनों सोसाइटियों से जोड़ती है। रोजाना हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क टूटी होने के कारण सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को इसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाना चाहिए। -राजू, स्थानीय निवासी
विज्ञापन





जल्द करवाई जाएगी सड़क की मरम्मत
शहर की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। ढकोली से पीरमुछल्ला की तरफ जाने वाली इस सड़क को भी जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। -विक्टर संधू, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें