फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर 150 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लैहली पुलिस ने एक व्यक्ति को 150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी, हरियाणा निवासी आशीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन




पुलिस ने टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी के दौरान आशीष को टैंपू में शराब ले जाते हुए पकड़ा। हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक व्यक्ति चंडीगढ़ से 150 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा था। वह इस शराब को हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अधिक दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध शराब की पेटियों सहित काबू कर लिया। आशीष के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें