फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट: ममता एनक्लेव में गंदा पानी पीने को मजबूर है लोग

Sat, 30 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढकोली में पीने वाले पानी को लेकर लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद भी सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


गर्मियां शुरू होते ही जीरकपुर में पानी की मांग बढ़ने लगती है। इसको पूरा करने के लिए ट्यूबवेलों को पूरा-पूरा दिन चलाया जाता है। लेकिन, लगातार ट्यूबवेल चलने के कारण रेतीला पानी आना शुरू हो गया है। इस कारण अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढकोली की ममता एनक्लेव कॉलोनी में यही हाल है। यहां पर रहने वाली महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में एक ट्यूबवेल है, लेकिन इससे पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। पानी की मांग बढ़ने के कारण इसे 24 घंटे चालू रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने बताई समस्या
दूषित पानी को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते घर में आरओ लगवाना पड़ा।
-सावित्री निवासी ममता एनक्लेव

दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण नल भी खराब हो रहे हैं। इनमें धूल मिट्टी फंसने के कारण हर माह बदलने पड़ रहे हैं।
-पूजा शर्मा, निवासी ममता एनक्लेव

पानी में गंदगी होने के कारण आरओ भी खराब हो गया। बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस समस्या को हल नहीं कर रहे हैं।
-सुनिता मुकेर, निवासी ममता एनक्लेव



अधिकारियों को मामले की जांच के लिए आदेश दए गए हैं। जल्द ही परेशानी को दूर करके लोगों को साफ पानी मुहैया करवाया जाएगा।
-परविंदर सिंह सराओं, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर नगर काउंसिल



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें