फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ अनाज मंडी में पानी का संकट, सीएम को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। अनाज व सब्जी मंडी में अपने परिवारों समेत रह रहे आढ़तियों को चार दिनों से पीने वाले पानी की सप्लाई न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों की ओर से खुद ही पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंधी मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

अनाज मंडी के आढ़ती सुनील अग्रवाल, अमनदीप गर्ग, राजेश सूद, राकेश मित्तल, राजिंदर अग्रवाल, परवेश बंसल समेत अन्य आढ़तियों ने बताया कि समस्या के बारे में मार्केट कमेटी खरड़ के सचिव को बताया परंतु उन्होंने उल्टा उन्हें एक पत्र भेज कर स्पष्ट कर दिया कि बिजली व पानी की समस्या संबंधी पंजाब मंडीकरण बोर्ड व जन स्वास्थ्य व सिविल विंग के अधिकारियों के साथ संपर्क किया जाए।
उन्होंने बताया कि दोनों मंडियों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सब्जी मंडी में गली सड़ी सब्जियां खुलेआम फेंकी जा रही है और बारिश होने के कारण यहां बेहद गंदी बदबू फैल जाती है। वहीं, चौथे दिन पानी की सप्लाई के लिए टैंकर तो भेजे गए परंतु सभी आढ़तियों की रिहायशें पहली मंजिल पर हैं वहां तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

कोट...
मंडियों में पानी व बिजली का प्रबंध पंजाब मंडीकरण बोर्ड के जन सेहत व सिविल विंग करता है। खरड़ मंडी में जल सप्लाई घर से पानी की पाइप टूटने के कारण सप्लाई की समस्या आई है। पाइप को संबंधित विंग द्वारा ठीक करवाया जा रहा है। आज शाम तक पानी की सप्लाई शुरू हो जाने की उम्मीद है। पानी के टैंकर भी मुहैया करवाए हैं। सफाई सुबह-शाम करवाई जाती है।
विज्ञापन

-इंद्रजीत सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी खरड़
फोटो कैप्शन- खरड़ की अनाज तथा सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था की पोल खोलते फोटो।
फोटो नंबर- 01 खरड़-फोटो नंबर 01 ए,बी1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें