फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में वाटर एंड सप्लाइ्र विभाग नहीं दे रहा कनेक्शन, 50 परिवार पानी के लिए तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। वार्ड नंबर-14 के सूरज कांप्लेक्स के लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायत दी है कि विभाग की ओर से उनको पानी के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इस कारण उन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी न होने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिल्डर राजेंद्र छाबड़ा ने सूरज कांप्लेक्स बसाकर लोगों को पानी की सप्लाई देने के लिए ट्यूबवेल लगाया था। वह लोगों से हर महीने 300-400 रुपये लेकर पानी की सप्लाई देता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तरफ से पानी की सप्लाई बंद कर देने के कारण लोगों के घरों में पानी की समस्या आ गई है। इसके लिए लोगों ने जल सप्लाई विभाग को पानी के कनेक्शन लेने के लिए फाइल और पैसे जमा करवाए। जिसमें से लगभग 5-6 लोगों को जल सप्लाई विभाग ने कनेक्शन देने की रसीद भी काट कर दे दी है। लेकिन अभी तक लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए। इस कारण लोगों के घरों में पानी की किल्लत है अब लोगों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए उनको पानी के कनेक्शन दिलवाएं।
वार्ड नंबर 14 के पार्षद कुलवीर बिष्ट ने कहा कि वह सरकार से अपील करते हैं कि जल्द लोगों को पानी के कनेक्शन देकर उनकी समस्या का समाधान किया जाए। अगर सोमवार तक ऐसा नहीं किया गया तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण धरना देंगे। फिर भी उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह लोगों के हित में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन बोले- नया ट्यूबवेल लगाकर देंगे कनेक्शन
जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के एक्सईएन माइकल ने कहा कि यह एक निजी कॉलोनी है, जिसमें प्राइवेट बिल्डर ने ही पानी की सप्लाई दी थी। फिर भी हम यहां कनेक्शन देने को तैयार हैं। लेकिन अभी जो पुराने उपभोक्ता हैं उनको पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है। हम इस इलाके में नया ट्यूबवेल लगाकर सभी लोगों को कनेक्शन दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें