लांडरां / बनूड़। बनूड़ से कुराली, झीऊर माजरा और राजोमाजरा होते हुए डेराबस्सी जाने वाला लिंक रोड पिछले एक महीने से पानी निकासी के अभाव में जाम की स्थिति में फंसा हुआ है। इलाके के निवासियों ने पानी निकासी के उचित प्रबंध और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए नायब तहसीलदार बनूड़ और मार्केट कमेटी बनूड़ के चेयरमैन जसवीर सिंह चंदुआ को मांग पत्र सौंपा। धर्मवीर शैली झिऊड़ माजरा, सतपाल सिंह राजो माजरा पूर्व सरपंच, बलदीप सिंह बल्लू, सतीश कुमार डल्ला व अन्य निवासियों ने बताया कि बनूड़ से डेराबस्सी वाया कराली, राजो माजरा, खानपुर को जाने वाले संपर्क मार्ग पर पिछले एक महीने से पानी भरा हुआ। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि इस सड़क का दौरा करने के बाद इसकी रिपोर्ट एसडीएम मोहाली को सौंपी जाएगी, ताकि इस सड़क पर पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जा सके।