फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुबारकपुर घग्गर नदी के कॉजवे में फंसा कूड़ा, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। घग्गर नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मुबारकपुर कॉजवे पर भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा हो गई है, जिससे यहां यातायात में दिक्कत आ रही है। यहां जल निकासी भी प्रभावित हुई है। पिछले दिनों घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण मलबा, कूड़ा-कचरा और अनावश्यक सामग्री बहकर नदी में आ गई थी। यह सारी गंदगी मुबारकपुर कॉजवे के नीचे जमा हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके कारण नदी का पानी ठीक से आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में भारी रोष है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें