फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गोदाम का ताला तोड़ नकदी व लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड से हाईग्राउंड जाने वाली सड़क पर स्थित एक गोदाम में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर रात के समय गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

गोदाम मालिक राजेश वालिया ने बताया कि बुधवार देर रात गोदाम बंद था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे दो जनरेटरों की बैटरियां तथा एक महिंद्रा पिकअप वाहन की बैटरी चोरी कर ली। चोरी हुई बैटरियों की कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपी गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, जिससे घटना के प्रत्यक्ष साक्ष्य भी गायब हो गए। इसके अलावा चोर कर्मचारी की चांदी की चेन, चांदी का कड़ा, 32 इंच की एलसीडी और करीब 40 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। इसके अलावा महिंद्रा पिकअप वाहन की चाबी भी चोरी कर ले गए हैं। इससे भविष्य में वाहन चोरी की आशंका भी बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें