डेराबस्सी। हल्दीराम के पास देर रात एक तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार चालक सिमरनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गाँव ईसापुर रोणी, डेराबस्सी को मामूली चोटें आईं और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।