फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम क्षेत्र : करोड़ों का कारोबार, सड़कें और व्यवस्थाएं बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला–चंडीगढ़ हाईवे के पास जेपी अस्पताल के पीछे का पूरा गोदाम क्षेत्र जर्जर सड़कों और अव्यवस्थित सीवर व्यवस्था का शिकार है। करीब 100 करोड़ का कारोबार इस क्षेत्र से होता है बावजूद इसके यहां की हालत बदतर है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि रोजाना वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। उद्योगपति और गोदाम मालिक रणवीर सिंह काहलों, भरत सेठ, अमरपाल सिंह राजपूत, ललित मारवाहा, अंकुश वालिया, अमन ने बताया कि प्रतिदिन भारी वाहनों की आवाजाही होने के बावजूद भी सड़कें कीचड़, गड्ढों और टूटी सतहों से भरी रहती है। इस कारण कई बार बड़े वाहनों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। सीवर ओवरफ्लो होने से बदबू और गंदगी फैलती है
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से पानी सड़क पर ही रुक जाता है। सीवर ओवरफ्लो की वजह से दिनभर बदबू और गंदगी बनी रहती है। यह स्थिति मजदूरों और कर्मचारियों को रोजमर्रा की परेशानियां झेलने पर मजबूर कर देती है।

विकास में वोट बैंक आ रहा आड़े
गोदाम क्षेत्र के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद और प्रशासन यहां ध्यान नहीं देते हैं। इस इलाके में प्रतिदिन लगभग 100 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये टैक्स में मिलता है। व्यापारियों का कहना है कि यहां काम करने वाले अधिकांश लोग स्थानीय मतदाता नहीं हैं, इसलिए वोट बैंक की राजनीति के कारण इस क्षेत्र को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। शिकायतों के बावजूद भी नगर परिषद की सड़कों की मरम्मत या सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर की सभी सड़कों को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। गोदाम क्षेत्र की सड़कों का काम भी अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है।

परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें