फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक का नंबर लगी कार पकड़ी, दो महिलाएं गिरफ्तार, ड्राइवर नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बाइक का नंबर स्विफ्ट कार में लगी होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लोहगढ़ पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान इस कार को रोका तो मामले का खुलासा हुआ। चालक पुलिस को देखते ही कार रोककर अंधेरे में भाग गया, जबकि कार में बैठी दो महिलाओं को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। एएसआई रविंदर सिंह की टीम रात करीब 8:25 बजे गश्त और चेकिंग के दौरान लोहगढ़ पार्क में मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने एक सफेद स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर कार को पीछे मोड़ने की कोशिश की। पुलिस टीम के करीब आने पर ड्राइवर कार छोड़कर पास की गली में भाग गया। सिपाही विक्रम सिंह ने पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी बच निकला। कार में मौजूद दो महिलाओं ने अपनी पहचान परमेश्वरी निवासी गांव सीटावाला थाना सदर नाभा जिला पटियाला और जसविंदर कौर उर्फ जस्सी निवासी थाना सदर धूरी जिला संगरूर के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि भागे चालक का नाम सुंगर है। पुलिस ने कार के कागज मांगे तो दोनों टालमटोल करने लगीं। जांच में पाया गया कि कार पर लगी नंबर प्लेट नकली थी।
असल में यह नंबर एक डिस्कवर बाइक का निकला। पुलिस के अनुसार नकली नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई रविंदर सिंह ने मौके से जसविंदर कौर और परमेश्वरी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार ड्राइवर सुंगर को भी इस मामले में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें