डेराबस्सी। कस्बे के मोहल्ला दादपुरा में घर में खेलते समय दो साल के बच्चे पर्व सैनी पर अलमारी गिरने से मौत हो गई। चार दिन बाद उसका जन्मदिन था। इस हादसे के बाद बच्चे को जख्मी हालत में डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि चार दिन बाद 13 जनवरी को बच्चे का जन्मदिन था। बच्चे के पिता सौरभ सैनी की पुरानी अनाज मंडी रोड पर बिजली के सामान की दुकान है और पास के मोहल्ले दादपुरा में अपने परिवार के साथ रहता है। उनका दो साल का बेटा पर्व सैनी घर पर खेल रहा था तभी अचानक अलमारी उसके ऊपर गिर गई, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद