फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: धुंध में लोगोें को हादसों से बचाने के लिए सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। धुंध के कारण लोगों को सड़क हादसों से बचाने के लिए लालड़ू क्षेत्र के लोगों ने सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने की मांग की है। इन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी संपर्क मार्गों पर मार्किंग करके सफेद पट्टियां लगाने से लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। अभी इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को धुंध होने पर आवाजाही में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंधी लालड़ू के पूर्व सरपंच कामरेड लाभ सिंह, कौल सिंह, नंद किशोर, बलजीत सिंह और पूर्व पार्षद रघुबीर जुनेजा आदि का कहना है कि लालडू क्षेत्र में कई संपर्क सड़कों की हालत पहले से ही बहुत खराब है, लेकिन लालडू-हंडेसरा जो सड़क ठीक है उस पर सफेद पट्टी ना होने के कारण धुंध होने पर राहगीरों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रात और सुबह के समय धुंध अधिक रहती है, इस कारण उन्हें सड़क पूरी तरह से दिखाई नहीं देती। इसके चलते आए दिन इन सड़कों पर हादसे होते रहते हैं। कई भयानक हादसों में राहगीर बड़े वाहनों का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर सड़कों पर मार्किंग स्ट्रिप लगा दी जाए तो आने-जाने वाले वाहन चालकों को सड़क का पूरा अंदाजा हो जाएगा और वे सावधानी से वाहन चलाएंगे। उन्होंने पंजाब सरकार और संबंधित विभाग से मांग करते हुए आग्रह किया है कि जल्द ही इन संपर्क मार्गों पर सफेद पट्टी लगाई जाए ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुर्घटनाओं को भी रोका जा सके।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई गुलाब सिंह ने बताया कि मार्किंग के लिए 18 फीट की सड़कों पर ही सफेद टेप लगाई जाती है, इस कारण छोटी सड़कों पर टेप नहीं लगाई जा सकती। हालांकि लालड़ू-हंडेसरा रोड 18 फीट चौड़ी है और जब यह सड़क बनाई गई थी तो इस पर पट्टी लगा दी गई थी, जो अब दिखाई देना बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि इस बार इस सड़क की कारपेटिंग (मरम्मत) मार्च में होनी है और सफेद पट्टी लगाने की प्रक्रिया टेंडर में जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें