फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एम्स मोहाली में पैरामेडिकल सर्टिफिकेट कोर्सों में दाखिले के लिए 29 दिसंबर को वॉक-इन काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित एम्स में विभिन्न पैरामेडिकल सर्टिफिकेट कोर्सों में दाखिले के लिए वॉक-इन काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह काउंसलिंग 29 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एम्स मोहाली के कमेटी रूम में होगी।
विज्ञापन


संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार, होम बेस्ड केयर अटेंडेंट (20 सीटें), ऑर्थोपेडिक टेक्नीशियन (4 सीटें), डेंटल चेयर साइड असिस्टेंट (2 सीटें) और नर्सिंग असिस्टेंट (10 सीटें) के सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए योग्य उम्मीदवार वॉक-इन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण पत्र/दस्तावेज और आवश्यक शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही काउंसलिंग के समय बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना भी जरूरी होगा। आवेदन शुल्क जनरल वर्ग के लिए 1180 रुपये और एससी वर्ग के लिए 590 रुपये निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही 10,000 रुपये की ट्यूशन फीस डायरेक्टर प्रिंसिपल, एम्स मोहाली के पक्ष में बैंक डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से या काउंसलिंग स्थल पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पेमेंट लिंक के जरिए जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता और अन्य शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें