फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, आज से स्कूल हासिल कर पाएंगे सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) से कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को उनके सर्टिफिकेटों के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएसईबी की ओर से सर्टिफिकेट क्षेत्रीय दफ्तरों को भेज दिए गए हैं। परीक्षा कंट्रोलर जनकराज महरोक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के नुुमाइंदे जिला क्षेत्रीय दफ्तर से दो अगस्त से सर्टिफिकेट हासिल कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मालेरकोटला से संबंधित स्कूल क्षेत्रीय दफ्तर संगरूर, फाजिल्का के स्कूल अबोहर और मोहाली जिले के स्कूल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से सर्टिफिकेट हासिल करेंगे। परीक्षा कंट्रोलर ने बताया कि फीस डिफॉल्टर, प्रगति रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण और अतिरिक्त सेक्शन या अतिरिक्त परीक्षार्थी संबंधी फीस जमा न करवाने वाले जिन सरकारी, एफिलिएटेड और एसोसिएट स्कूल कार्ड रोके गए हैं। उनकी सूची स्कूलों को लॉगिन आईडी पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें