फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बत्ता जाने वाली सड़क पर एसवाईएल नहर के पुल की मिट्टी धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव सिल्ल कपड़ा से गांव बत्ता को जाने वाली सड़क पर एसवाईएल नहर के पुल की मिट्टी धंस जाने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा गांव बत्ता से घडुआं सड़क पर भी एसवाईएल नहर पर बने पुल की हालत बेहद खस्ता होने के कारण यहां यातायात बंद हो गया है। गांव बत्ता के सरपंच रविंदर सिंह और हरिंदर सिंह मंडेर सरपंच गांव सिल्ल कपड़ा, जगदेव सिंह बत्ता, बलबीर सिंह पूर्व सरपंच गांव बत्ता, अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह और बलजिंदर सिंह समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण एसवाईएल नहर के पुल के साथ की मिट्टी धंस गई है। इस कारण इस पुल के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ गांवों को खरड़ और मोरिंडा समेत अन्य शहरों के साथ जोड़ती है। इस पुल से रोजाना स्कूली बच्चे, नौकरी पेशा लोग, किसान और अन्य राहगीर गुजरते हैं। इस कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांवों के सरपंचों समेत क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें