फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग को ठेंगा.. खरड़ मंडी में फुटकर में सरेआम बेच रहे फल-सब्जियां

विज्ञापन
खरड़ सब्जी मंडी में बेची जा रहीं सब्जियां। -संवाद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
खरड़। कोरोना से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सब्जी मंडी में लगने वाली रिटेल सब्जी की दुकानों को अप्रैल में बंद करवा दिया था। लगभग एक महीने तक ये दुकानें बंद रहीं लेकिन गेहूं की खरीद का सीजन खत्म हाते ही बंद पड़ी रिटेल दुकानों के मालिकों ने फिर से रिटेल में सब्जी बेचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सस्ती व ताजी सब्जी के लालच में सुबह के समय मंडी में भीड़ जुटने लगी है। इससे कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। मंडी में काम करने वाली लेबर व अनेक दुकानदार मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसके साथ ही पान-मसाला व सिगरेट, बीड़ी के खोखे भी खुल गए हैं। अनाज मंडी में काम करने वाली लेबर सरेआम तंबाकू खाकर जगह-जगह सड़कों पर थूक रही है जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
रिटेल में बेचे जा रहे फल
होलसेल की आड़ में अनेक रिटेल फलों की रेहड़ियां व दुकानें दोबारा से सज गई हैं। अनाज मंडी की दुकान नंबर एक के बाहर तो फल विक्रेता ने पूरी तरह से फल खुले में सजा रखे हैं, जहां वह पूरे दिन भर रिटेल में फलों की बिक्री कर रहा है। चाय बेचने की आड़ में झोपड़ियों में पहले से बने ढाबे दोबारा खुल गए हैं। पाबंदी के बावजूद यहां भीड़ जमा हो रही है। प्रशासन के आदेश पर हर सोमवार को खरड़ में लगने वाली यह होल सेल सब्जी मंडी बंद रहती है लेकिन इसके बावजूद यहां सफाई का बुरा हाल है। मंडी में चारों ओर गली-सड़ी सब्जियों व फलों के ढेर लगे हुए हैं। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण यहां की हालत और भी बुरी हो गई है। सफाई न होने के कारण सब्जियों व फलों के ढेरों से बदबू उठ रही है जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो गया है।
विज्ञापन

रेहड़ी वालों को घूमकर सब्जियां फल बेचने की है इजाजत
मार्केट कमेटी खरड़ के कर्मचारी हर रोज होल सेल व्यापारियों से मार्केट फीस इकट्ठी करने के लिए सुबह मंडी में कई घंटो तक रहते हैं। उनकी उपस्थिति में सुबह ही यह रिटेल सब्जी और फलों की दुकानें सज जाती हैं लेकिन कमेटी के यह कर्मचारी न तो इन दुकानों को बंद करने का कोई प्रयास करते हैं और न ही इस बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना देते हैं। प्रशासन द्वारा रेहड़ी वालों को शहर की गलियों में घूम-घूम कर फल व सब्जी बेचने की इजाजत हैं परंतु इसके बावजूद सब्जी व फलों की रेहड़ियां पक्के तौर पर मंडी के अंदर व बाहर हर समय खड़ी रहती हैं। मार्केट कमेटी खरड़ की सचिव अर्चना बंसल ने कहा कि खरड़ अनाज मंडी में लगने वाली सब्जी मंडी में रिटेल की दुकानें एसडीएम खरड़ के आदेश पर पूरी तरह से बंद हैं। अगर कोई दुकानदार रिटेल में सब्जी व फल बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोट्
अनाज मंडी में लगने वाली सभी तरह की अवैध रेहड़ियों को हटाया जाएगा। जो भी दुकानदार सरकार के नियमों का उल्लंघन करता पाया गया उसका चालान किया जाएगा और लाइसेंस रद्द करके दुकानें बंद करवा दी जाएंगी। -हिमांशु जैन, एसडीएम खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें