फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत वर्मा दोबारा चुने गए व्यापार मंडल के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। व्यापार मंडल मोहाली ने प्रधान विनीत वर्मा को एक बार फिर सर्वसम्मति से प्रधान चुना है। इस संबंधी व्यापर मंडल के मेंबरों की मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। वर्मा लगातार दूसरी बार प्रधान बने हैं। वहीं, इस बार उनका कार्यकाल पांच साल के लिए होगा। मीटिंग में सभी ने वर्मा के कार्यकाल में हुए कामों की प्रशंसा की। वहीं, कहा कि उन्होंने व्यापारियों की सारी समस्याओं को पहल के आधार पर उठाया है। जिसके बाद उनको नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि कोरोना काल में व्यापारी पूरी तरह से आफत में आ गए थे। उनकी कोई सुनवाई नहीं आ रही थी। ऐसे में उन्होंने कई मुद्दों को सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाया। जिसके बाद व्यापारियों का संघर्ष रंग लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें