मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 12वीं कक्षा की री-इवेल्यूएशन और री-चेकिंग की फीस भरने की तारीख बढ़ा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट 21 जुलाई को घोषित किया गया था। जिसके बाद बोर्ड ने री-चेकिंग या री-इवेल्यूशन के लिए 7 अगस्त का समय छात्रों को दिया था। लेकिन इसके बाद भी कई छात्र रह गए थे। यह देखते हुए अब बोर्ड ने इसकी तारीख 17 अगस्त तक बढ़ा दी है। री-चेकिंग व री-इवेल्यूएशन के लिए फीस केवल ऑनलाइन भरी जा सकती है। फीस भरने के बाद छात्र फार्म व फीस का प्रिंट आउट डाउनलोड कर पाएंगे। छात्र री-चेकिंग व री-इवेल्यूशएन से केवल एक कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस संबंधी अन्य जानकारी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दी है। -ब्यूरो