फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ग्रामीणों ने नशे की होम डिलीवरी करते दो तस्करों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के गांव झंझेड़ी में नशे की होम डिलीवरी करने पहुंचे दो तस्करों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पंजाब के मुक्तसर जिले के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीण अमित खान ने बताया कि गांव में लंबे समय से नशे की सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों को संदेह था कि कुछ बाहरी युवक नियमित रूप से गांव में नशा पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ये दोनों आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से इलाके में नशे की सप्लाई कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। शुक्रवार को दोनों युवक एक स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव में नशा पहुंचाने आए थे।
विज्ञापन

सतर्क ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें