फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालडू में किसान नेता समेत तीन गिरफ्तार, 380 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। पुलिस ने एक किसान नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 380 ग्राम अफीम बरामद की गई है। तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने 9 जून को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अंग्रेज सिंह और सतिंदरजीत सिंह को पकड़ा था। उनकी कार से 130 ग्राम अफीम मिली थी। रिमांड के दौरान उन्होंने बताया कि अफीम करम सिंह कारकौर से लाई गई थी।
विज्ञापन

इस जानकारी पर पुलिस ने 12 जून को करम सिंह को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ के बाद करम सिंह के खेतों वाली मोटर से 250 ग्राम अफीम और बरामद हुई। डेराबस्सी पुलिस अधीक्षक बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि यह कार्रवाई इंस्पेक्टर योगेश कुमार और एसआई गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में हुई। करम सिंह एक बड़ी किसान यूनियन का हलका स्तरीय नेता रहा है। उस पर पहले से लड़ाई-झगड़े और धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को 14 जून को जेल भेजा गया। किसान नेता करम सिंह को आज मंगलवार को पटियाला जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें