फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: बनूड़ में शराब पीने से 40 साल के व्यक्ति की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की फूंक दिया ठेका

Mon, 21 Aug 2023 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरां/बनूड़ (मोहाली)

सार

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि उनके गांव में शराब का अवैध ठेका खोला गया है। यहां से शराब पीने से पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है और उस समय गांव की पंचायत ने प्रस्ताव पारित करवाकर यह ठेका बंद करवा दिया था लेकिन ठेकेदारों ने फिर पुलिस से मिलीभगत कर ठेका खुलवा लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद जलाया गया ठेका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनूड़ के गांव जांसली में शराब पीने के बाद 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद गांव की महिलाओं समेत गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर ठेके को आग लगाकर फूंक दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके पर खराब क्वालिटी की जानलेवा शराब बेची जा रही थी, जिससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


गांववासियों ने बताया कि गांव जांसली निवासी रंजीत चंद (40) पुत्र शेरूराम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह गांव के ठेके पर शराब पीने गया और वहीं पर गिर गया। राहगीरों ने उसे सड़क से उठाकर घर पर छोड़ा। परिजनों को लगा कि शराब के नशे के कारण वह बेहोश पड़ा है। जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो परिजन घबरा गए और उसे नजदीक के एक डॉक्टर को दिखाया, जिसने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रंजीत की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण एकत्र होकर शराब के ठेके पर पहुंचे और तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: आप का पहला मेयर: कार मैकेनिक के हाथ आई मोगा निगम की डोर, आप के पार्षद बलजीत चन्नी सर्वसम्मति से चयनित
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं ईश्वर बाई, राम बाई, दर्शना रानी, गीता रानी, सीला देवी, सिमरन, संतोष रानी, कमलदीप, निर्मला रानी और धन्नो रानी ने कहा कि उनके गांव में शराब का अवैध ठेका खोला गया है। यहां से शराब पीने से पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है और उस समय गांव की पंचायत ने प्रस्ताव पारित करवाकर यह ठेका बंद करवा दिया था लेकिन ठेकेदारों ने फिर पुलिस से मिलीभगत कर ठेका खुलवा लिया। इस बात का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया और अवैध रूप से खुले ठेके को बंद कराने के लिए प्रशासन और हलका विधायक नीना मित्तल को शिकायत दी लेकिन ग्रामीणों की शिकायत का कोई असर नहीं हुआ।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अब वह गांव में ठेका नहीं चलने देंगी। उधर, रंजीत चंद की मौत का पता चलते ही डीएसपी राजपुरा सुरिंदर मोहन और थाना प्रमुख किरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ठेकेदारों और अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। उधर, पुलिस ने मृतक रंजीत चंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

गांव में खुले ठेके को बंद करने के लिए कई बार पंचायत स्तर और ग्राम सभा के दौरान प्रशासन और हलका विधायक को लिखित पत्र दिया है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका परिणाम यह हुआ कि आज एक और घर उजड़ गया। - लाखू राम, सरपंच
विज्ञापन


मृतक रंजीत चंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए एपी जैन अस्पताल राजपुरा में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह देखना आबकारी विभाग का काम है कि गांव में खोला गया ठेका वैध है या नहीं। -सुरिंदर मोहन सिंह, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें