डेराबस्सी। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण मुबारिकपुर के नजदीक घग्गर नदी में उफान आने से यहां बना कॉजवे टूटकर बह गया था। अब इस टूटे हिस्से की मरम्मत शुरू हो गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को डेराबस्सी से ढकोली, जीरकपुर और पंचकूला आना-जाना में आसान हो जाएगा। हाल ही में घग्गर में आए भारी पानी के कारण कॉजवे सड़क बह गई थी, जिसके कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी, जबकि एक महीने से अधिक समय से चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद है, जिसे बहाल करने में अभी भी समय लग सकता है। घग्गर में जलस्तर कम होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
अकाली सरकार के दौरान बने इस कॉजवे से डेराबस्सी से जीरकपुर, ढकोली, पंचकूला, शिमला जाने वाले लोगों को फायदा होता था। इसके अलावा दर्जनों गांवों के लोग इस सड़क का इस्तेमाल शॉर्टकट के रूप में करते थे। लगभग एक महीना पहले आई बाढ़ के दौरान ढकोली की तरफ की जाने वाली कॉजवे की सड़क के नीचे से मिट्टी खिसक गई थी, जबकि पेड़ों की बड़ी शाखाएं और झाड़ियां पानी निकलने वाले रास्ते में फंस जाने के कारण पानी ने अपना रास्ता बदल लिया था।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बरती लापरवाही के कारण साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया, जबकि सड़क के नीचे मिट्टी की बोरियां रखकर सड़क को बचाने का प्रयास किया गया। प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद पानी कम हुआ ही था कि 14 अगस्त को घग्गर में दोबारा पानी आया और पानी के तेज बहाव में सड़क बह गई। एक माह पहले आई बाढ़ में सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण तब से चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद है। केवल दोपहिया वाहन चालक ही जान जोखिम में डालकर चलते थे लेकिन दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी 14 अगस्त से बंद है।
हाईवे पर फिर लगा रहा जाममैकडी और सिंहपुरा चौक पर मुख्य सड़क पर फ्लाईओवर बनने के बाद जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने कॉजवे का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अब कॉजवे बंद होने से चौपहिया वाहन चालकों को मुख्य सड़क से आना-जाना पड़ रहा है, जिससे शाम होते ही फिर से जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। घग्गर वाली खबर में कोट
कोट
रविसर को कॉजवे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अगर दोबारा से घग्गर में पानी आया तो मरम्मत कार्य में देरी हो सकती है, कोशिश है कि इससे पहले मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। - मनप्रीत सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी