फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव रुड़की पुख्ता पीर सोहाना सड़क धंसी, यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। क्षेत्र में हुई भारी बारिश से गांवों को जाने वाली सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। कई जगहों पर सड़कें धंसने से यातायात बुरी तरह प्रभावित है। सब डिवीजन खरड़ प्रशासन की टीमें रास्तों को चालू करने के प्रयास कर रही हैं। बता दें कि खरड़-मोरिंडा हाईवे से गांव रुड़की पुख्ता से पीर सोहाना व सिंबलमाजरा समेत कई अन्य गांवों को मिलाने वाली सड़क धंस गई है। वहां से लिंक टूट गया है। दूसरी ओर रंधावा रोड पर स्थित रेलवे अंडर काजवे में बारिश पानी भर जाने से कई गांवों का संपर्क टूट गया। इन दोनों सड़कों से गांवों को खरड़, मोहाली समेत अन्य शहरों को आने जाने का सीधा रास्ता है। गांव सिंबलमाजरा के निवासियों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रंधावा रोड पर स्थित रेलवे अंडर काजवे में भरे पानी की निकासी का पक्का प्रबंध किया जाए। साथ ही रुड़की पुख्ता पीर सोहाना सिंबलमाजरा सड़क की तुरंत रिपेयर करवाकर पानी निकासी के लिए पाइप डाले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें