जीरकपुर। शहर के एक लॉटरी विक्रेता ने नगालैंड की डियर लॉटरी ने फिर से एक व्यक्ति को करोड़पति बना दिया है। अंशु लॉटरी एजेंसी जीरकपुर के मालिक विजय कुमार ने बताया कि नगालैंड की डियर 500 लॉटरी का ड्राॅ आठ जुलाई को शाम छह बजे निकला। इसमें पहले इनाम की टिकट उन्होंने ही अपने डीलर को बेची थी। यह लॉटरी नयागांव के डीलर बाबा लॉटरी विक्रेता ने बेची थी। विजय कुमार ने बताया कि ग्राहक ने टिकट संख्या 278246 के साथ पहला पुरस्कार जीता है लेकिन अभी तक लॉटरी विजेता उनके पास इनाम लेने के लिए नहीं पहुंचा है। अंशु लॉटरी एजेंसी के मालिक विजय कुमार ने बताया कि उनके स्टॉल से लाखों रुपये के तो कई इनाम निकले लेकिन पहला पुरस्कार काफी समय बाद निकला है। उन्होंने विजेता को टिकट के साथ आकर अपना इनाम लेने की अपील की है।