फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का पॉजिटिव केस आने के बाद गांव चतामली सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव चतामली में कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव को पूरी तरह सील करके पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। पीड़ित परिवार के 7 सदस्यों को आइसोलेेशन वार्ड और कुराली के सिविल अस्पताल के 8 स्टाफ सदस्यों के सैंपल लेकर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

गांव चतामली वासी मोहन सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक सेहत खराब होने कारण उन्हें कुराली के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मोहन का शुक्रवार शाम कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस और सेहत विभाग की टीमों ने गांव पहुंचकर गांव को पूरी तरह से सील कर दिया। सेहत विभाग ने मोहन सिंह की पत्नी और पुत्र सहित परिवार के 7 सदस्यों को रूपनगर के सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें