फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के गांव दांऊ को गोद लेकर भूल गए सांसद चंदूमाजरा

Mon, 30 May 2016 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली के गांव दांऊ को गोद लेकर भूल गए सांसद चंदूमाजरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के बाद भी श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के सांसद द्वारा गोद लिया गया ऐेतिहासिक गांव दाऊं आज भी विकास के लिए तरस रहा है। गौरतलब है कि देश के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए अक्तूबर 2014 में प्रधानमंत्री ने दिल्ली विज्ञान भवन में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सांसद आदर्श ग्राम योजना का शुभारंभ किया था। इसी योजना के तहत सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों के एक गांव गोद लिया था। इस योजना के तहत ही श्रीआनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के इस गांव को सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गोद लिया था। फिलहाल इस गांव की तस्वीर तो नहीं बदली, मगर आधे उधूरे काम की वजह से गांव की शक्ल जरूर बिगड़ चुकी है। विकास के नाम पर इस समय गांव में उबड़ खाबड़ सड़कें हैं, पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है, गांव में एंट्री करते ही गंदगी के अंबार मोदी के स्वच्छता मिशन और आदर्श गांव में विकास की पोल खोलते नजर आते हैं।   
विज्ञापन


ये है गांव का इतिहास
नेशनल हाईवे नंबर 21 पर पंजाब का पहला गांव दाऊं बाबा खड़क सिंह के डेरे की वजह से विख्यात हैं। गांव  की कुल आबादी करीब तीन हजार है। यहां सालभर में हर रविवार बाबा खड़क सिंह के डेरे में मेला लगता है। श्रद्धालु संगत दूरदराज क्षेत्रों से यहां मत्था टेकने पहुंचती है।

जितना विकास होना चाहिए था,वह नहीं हुआ : पंच
गांव के पंच अजमेर सिंह के मुताबिक, विकास के नाम पर करीब 150 पुराने जोहड़ को आधा करके यहां कम्युनिटी सेंटर बनाने का काम लंबे समय से रुक-रुक चल रहा है। गांव की कुछ पुरानी गलियों को पक्का करने के लिए यहां लगी ईंटों को उखाड़ा जा चुका है। गलियां आज तक कच्ची और उबड़-खाबड़ हालत में हैं। पंच के मुताबिक जितना विकास होना चाहिए था, वह अब तक नहीं हुआ।
विज्ञापन


चोटिल होते हैं बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं
पंच सिंह के अनुसार गांव का विकास कराने के लिए कुछ गलियों को पक्का करने की योजना बनाई गई थी। इन गलियों मे लगी पुरानी ईंटों को उखाड़ कर इन्हें पक्का किया जाना था। इस योजना के तहत जिन गलियों की ईंटें उखाड़ी गई थी, उन गलियों की नालियां तो पक्की हो गई, लेकिन ईंटे उखड़ने के बाद गलियां आज तक पक्की नहीं हो सकी। गांव वालों के मुताबिक, बरसात के समय यहां पानी भरता है। इस कारण दलदल होने से लोग, खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं यहां चोटिल होती हैं।

50 लाख रुपये की ग्रांट दी : सांसद
सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के मुताबिक, गांव की तस्वीर जरूर बदलेगी। गांव के विकास के लिए अब तक 50 लाख से अधिक की ग्रांट दी जा चुकी है। गांव में सुविधा केंद्र, कम्युनिटी सेंटर, आंगनबाड़ी, गलियों का निर्माण और सफाई व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल में लाईब्रेरी बनवाई गई है। गांव में वाटर वर्क्स पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ये काम अगले माह तक पूरा होगा। जल्द यहां नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें