फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की सरकारी दफ्तरों में चेकिंग, 55 मिले गैर हाजिर

Tue, 31 May 2016 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
सेल्फ पार्किंग कुर्सी
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में मुलाजिमों व अधिकारियों की हाजिरी को यकीनी बनाने के लिए सरकार पूरी तरह सख्त हो गई है। इस संबंध में सोमवार को विजिलेंस विभाग की टीम ने फेज-1 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स के विभिन्न दफ्तरों में चैकिंग की। इस दौरान 55 मुलाजिम और अधिकारी गैर हाजिर पाए गए। टीम ने अपनी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह नौ बजे फेज-1 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स के दफ्तरों मेें मुलाजिम आ ही रहे थे, तभी करीब 9.10 पर विजिलेंस की टीम ने दफ्तरों में छापा मार दिया। इस दौरान मुलाजिमों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान 229 मुलाजिमों में से 55 अधिकारी व मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास, डीडीपीओ, जिला भलाई अफसर, जिला परिषद के नौ अधिकारी व कर्मचारी आफिस नहीं पहुंचे थे। अमला शाखा में चार, एसके ब्रांच में एक, एचआरसी शाखा में एक, नजारत शाखा में दो, जीपीएफ-तीन शाखा में दो, जीपीएफ शाखा-चार में एक, बजट शाखा में दो, फुटकल शाखा में एक, सुविधा केंद्र में एक, आरआरए ब्रांच में एक, आरटीआई में दो, सीआईए में दो, एमपीलैंड स्कीम अधीन रखे मुलाजिमों में से दो, उप अर्थ व आंकड़ा सलाहकार दफ्तर में तीन, एसडीएम दफ्तर में दो, जिला विकास व पंचायत अफसर दफ्तर में दो, देहाती विकास एजेंसी में एक, 13वां वित्त कमीशन स्टाफ में तीन, दफ्तर जिला परिषद में तीन व जिला ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में दस कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।

अप्रैल में हुई चेकिंग 26 मिले थे गैर हाजिर
मोहाली के फेज-1 प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित विभिन्न सरकारी दफ्तरों में 30 अप्रैल को भी चेकिंग हुई थी। डीसी डीएस मांगट की अगुवाई में एडीसी विकास भूपिंदर सिंह व सहायक कमिश्नर जनरल अवनीत कौर ने विभिन्न  दफ्तरों की चेकिंग की। इस दौरान पांच अधिकारी व 26 मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें