फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में डेंगू के प्रति सतर्कता जरूरी : सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हर शुक्रवार, डेंगू पर वार अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन के नेतृत्व में उच्च-जोखिम क्षेत्रों में जाकर कंटेनर सर्वे किया। इस दौरान टीमों ने गांव शाहीमाजरा का दौरा कर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की संभावित प्रजनन स्थलों की जांच की। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि फिलहाल जिले में डेंगू की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस वर्ष पिछले सालों की तुलना में डेंगू के बहुत कम मामले सामने आए हैं, क्योंकि मार्च माह से ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोकथाम और जागरूकता संबंधी गतिविधियां लगातार की जा रही हैं। डेंगू का कोई निश्चित मौसम नहीं होता लेकिन आम तौर पर जुलाई से नवंबर के अंत तक सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। नवंबर महीना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि तापमान और नमी की स्थिति मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल होती है।
विज्ञापन

डेंगू के मामले की सूचना हेल्पलाइन 104 पर दें
लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आस-पास कहीं भी पानी जमा न होने दें। यदि डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाएं, जहां डेंगू की जांच और उपचार पूरी तरह मुफ्त है। यदि किसी को अधिक जानकारी चाहिए या डेंगू के मामले की सूचना देनी हो तो स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें