फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकानों पर चोरी करने वाले दंपती का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोशल मीडिया पर एक दंपती का वीडियो वायरल हो रहा है। यह दंपती अच्छे कपड़े, महंगा फोन हाथ में पकड़कर ज्वेलरी शॉप्स पर जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इस दंपती का वीडियो-फोटो ज्वेलर्स एसोसिएशन ने मोहाली ग्रुप में सार्वजनिक किया है, जिससे लोग इनसे चौकन्ने हो जाएं। यह दंपती दुकान पर आते और सामान देखने के बहाने कुछ न कुछ चोरी करके ले जाता है। जीरकपुर निवासी महादेव ज्वेलर्स के मालिक गौरव ने बताया कि एक दंपती दुकान पर आया था। उन्होंने सोने की बालियां दिखाने को कहा। उस समय उनके पिता दुकान पर बैठे थे। महिला ने सोने की बालियां दिखाने को कहा तो उसे कई सारे अलग-अलग डिजाइन दिखाए गए। लेकिन इस महिला ने कानों की बालियां कब चोरी कर ली उसके पिता को पता ही नहीं चला। सीसीटीवी में देखा तो महिला ने अपने पैर पर बालियां गिराकर उसे अपने जूते में छिपा लिया। फिर कुछ समय बाद वहां से बिना कुछ लिए चले गए।
विज्ञापन

राजपुरा में चुराए थे चार ग्राम के टॉप्स

गौरव ने बताया कि पता करने पर सामने आया कि इस दंपती ने राजपुरा में भी एक ज्वेलर की दुकान से चार ग्राम के टॉप्स चुराए थे। वहां पर भी इसी तरीके से चोरी की गई। सामान देखने के बहाने पहले टॉप्स जमीन पर गिरा दिए और फिर अपने पैर से ही उठा कर जूते में डाल लिए। वहां से भी इस कपल का फोटो वायरल हुआ है। जिसके बाद इस कपल के बारे में ज्यादा से ज्यादा ज्वेलर्स को अवेयर करने के लिए फोटो सर्कुलेट किया गया ताकि अन्य ज्वेलर्स इनसे सावधान रहें और अगर यह उनकी दुकान पर आते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें