फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना के लोगों को इंतजार, अधूरी सड़कोें को पूरा करे नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना में हर जगह एक ही समस्या है और वह है यहां पर अधूरी पड़ी सड़कों के कारण मुख्य बाजार में लगते ट्रैफिक जाम की समस्या। यहां पर बनाई जा रही अधूरी पड़ी सड़कों की वजह से यहां रोजाना जाम लग रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि प्रशासन पहले तो चुनाव में व्यस्त था लेकिन अब तो चुनाव हो चुके हैं, अब नगर काउंसिल को किस चीज का इंतजार है। बलटाना में रहने वाले लोग यहां पर आधी बनी और टूटी सड़क से परेशान हैं। इसे लेकर वे अपने इलाके के पार्षद से भी काफी बार मिल चुके हैं। लेकिन रोड अभी तक बेहाल है। लोगों के वाहन तो इस पर चल कर टूट ही रहे हैं बल्कि कुछ लोग इस पर गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। दूसरी ओर यहां के पार्षद नगर काउंसिल को दोषी मानते हैं और टेंडर के पास होने का हवाला देकर काउंसिल कि ओर से देरी का अंदेशा जता रहे हैं। लोगों का कहना ये भी है कि सड़कों के बीचों बीच यहां 100 से अधिक गटर हैं, जिनके ढक्कनों के साथ की किनारी वाली टाइलें टूट चुकी हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गिर जाते हैं।
विज्ञापन

हर इलाके की सड़कों का काम लंबित

इस सड़क को पहले बनवाने की बात चली थी। बीच में इलेक्शन आ गए। इस सब में परेशान तो आम जनता हो रही है। जिससे यहां पर रोज जाम लगता है। गोविंद विहार से गुरुद्वारे तक और स्कूल से लेकर ट्रिब्यून कॉलोनी तक की सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। इनके टेंडर पास हो गए थे आगे की मेन बाजार की सड़क बन गई पर ये फिर अधूरी ही रह गईं। हर तरफ की सड़कें देख लीजिए किसी का काम भी मुकम्मल नहीं हुआ है। निगम के अधिकारी कभी किसी बहाने कभी किसी बहाने इसे रोक देते हैं- मनोज कुमार दुकानदार, बलटाना मेन बाजार
खराब सड़कों से रेहड़ी वाले परेशान मैं यहां पर रेहड़ी लेकर आता हूं और इतनी दिक्कत होती है। रेहड़ी से सामान लाना ले जाना एक बेहद मुश्किल है। मेरी प्रशासन को विनती है कि जैसे आधी सड़क बना दी है वैसे पूरी बना देते तो अच्छा होता। गरीब आदमी रेह़ड़ी से अपनी रोजी कमाए या उसे इसे ठीक करवाने में लगाए -अशोक कुमार रेहड़ी चालक
विज्ञापन


बारिश में होगा बुरा हाल
यहां की सड़कें गर्मी में जो दिख रहीं हैं उससे दस गुणा बदतर हालत होने वाली है। जब बारिश आएगी तो हर तरफ पानी होगा। एक भी गढ्ढा नहीं दिख पाएगा और लोग उसमें गिरकर चोट खाएंगे। हम तो सालों से ये सब देख रहे हैं। अगर रोड बन भी गई तो वह अच्छी गुणवत्ता की नहीं होगी जो चल पाए। -नरेश कुमार, दुकानदार

दूसरी बार टेंडर पास, परिषद नहीं कर रहा कार्रवाई

मैंने बहुत बार नगर परिषद के लोगों को इस समस्या से अवगत कराया है। पहले इसका टेंडर भी पास करवा लिया था। मगर फिर यहां के गांव के लोगों ने इस सड़क ने काम रुकवा दिया। उनका कहना था कि सड़क को लेवल करवाकर ही इसका कायाकल्प करने देंगे। क्योंकि बारिश के मौसम में सारा पानी उनके गांव की ओर चला जाता था। कुछ दुकानदारों का भी यही मत था कि पहले सड़क को एक सार किया जाए। उस वक्त परिषद ने जिसे टेंडर दिया था उसमें इसे लेवल करने और खुदाई का काम शामिल नहीं था। लेकिन अब निगम के अनुसार एक बार फिर से दोबारा टेंडर किया गया है। अब तो ये सड़कें बन जानी चाहिएं, अब निगम की ओर से देर है। -राम कुमार चौधरी पार्षद, वार्ड नंबर-31, बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें