फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई पीड़िता, आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी पुलिस ने करीब पौने पंद्रह वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान पंचकूला के गांव नंगल चंडीमंदिर निवासी राज कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक राज कौर के अनुसार बीते जून महीने में वह अपने घर से मदनपुर जा रही थी। रास्ते में आरोपी राज कुमार उर्फ राजा उसे मिला। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर दफ्फरपुर की पंजाब कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गया। वहां उसने पीड़िता की मर्जी के बिना दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण नाबालिग ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। बीती 12 नवंबर को पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ। उसकी मां उसे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को पूरी घटना बताई। डेराबस्सी पुलिस ने आरोपी राज कुमार उर्फ राजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें