फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शातिर चोर काबू, आठ लाख के गहने और 1.20 लाख की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर फेज-11 थाना पुलिस ने उसके पास से आठ लाख रुपये के गहने और 1.20 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी चोर ने यह गहने और नकदी चंडीगढ़ में झाड़ियों में छिपाकर रखी हुई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कटारिया उर्फ संजय कुमार निवासी अट्टा थाना समालखा जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी ने एक ही रात में तीन घरों में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और यहां से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गया था। इस मामले में पहले फेज-11 थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी संजय कटारिया की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मोहाली कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एक ही रात में तीन घरों में की थी सेंधमारी

एसएचओ थाना फेज-11 नवीन पाल सिंह लहल ने बताया कि आरोपी संजय कटारिया काफी शातिर चोर है। उसने एक ही रात में तीन घरों में सेंधमारी कर चोरी की थी। आरोपी ने 11 मई की रात फेज-10 में मकान नंबर 1321 में कुलवीर सिंह के घर पर पहली चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसी रात उसने फेज-10 में ही संदीप जांगर और सौरव शर्मा के घर पर भी सेंधमारी की। आरोपी वहां से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करके ले गया। पुलिस ने कुलवीर सिंह के बयान पर उस समय अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से हुई पहचान

एसएचओ ने बताया कि चोरी की वारदात की जांच के दौरान घरों के नजदीक लगे सीसीटीसी की फुटेज हासिल की गई थी। 19 मई को पुलिस को फेज-10 से एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पुलिस ने उसे शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। जब हिरासत में लेकर उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चोर के हुलिये से मिलाया तो वह वहीं निकला। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11 मई की रात उसने ही उक्त तीनों घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसने सोने, चांदी के गहने और चुराई हुई नकदी चंडीगढ़ में सेक्टर-49/50 के लाइट पॉइंट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे हुए हैं। पुलिस ने उक्त जगह पर छापेमारी की और वहां से सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस को मौके से 11 तोले सोने और 5 तोले चांदी के गहने बरामद हुए, इनकी कुल कीमत आठ लाख रुपये है और चोरी की गई नकदी 1.20 लाख रुपये बरामद हुई।

यह सामान हुआ रिकवर

दो सोने की चेन, एक मटर माला, सोने की 11 ईयर रिंग, एक सोने का खंडा, सोने-डायमंड की 1 ईयर रिंग, सोने-नग की 1 अंगुठी, सोने की 1 अंगुठी, 1 अंगुठी चांदी में डायमंड सहित, चांदी की एक पायल जोड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें