मोहाली। गांव मानकपुर में काम पर जा रहे मोटरसाइकिल चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, राहगीरों ने घायल के परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। उन्होंने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसके पैर में फ्रैक्चर आया है और हाथ में चार टांके लगे हैं।
घायल कुलविंदर सिंह वासी गांव मानकपुर ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। वीरवार की सुबह जब वह काम पर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर घर से निकला था। तभी कुछ दूर जाकर उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से टूट गई। यह देख कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल के परिजनों को फोन पर पूरी घटना की सूचना दी, जिस पर उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच में पता लगा है कि घायल के बाएं पैर में फ्रैक्चर लगा है । साथ ही बाएं हाथ में चार टांके और सिर में भी गहरी चोट आई है। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है।