फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शातिर लुटेरों ने महिला डॉक्टर को बातों में उलझाकर कार से लूटा 4 लाख से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में एक बार फिर लोगों को बातों में उलझाकर और गाड़ी का इंजन तेल लीक होने की बात कहकर लूटने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे के आसपास शातिर लुटेरों ने इंजन तेल लीक होने के बहाने कार चालक महिला डॉक्टर को निशाना बनाकर उसकी कार से 4 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लुटेरों ने कार से तेल लीक होने के बहाने पहले कार रुकवाई और महिला डॉक्टर को कार का बोनट खोलकर चेक करने के लिए कहा। इसके बाद बातों में उलझाकर कार में रखे चार लाख से भरे बैग को उड़ाकर ले गए। हैरानी यह है कि लूट की वारदात ट्रैफिक पुलिस बीट बॉक्स से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। महिला डाॅक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

ऐसे दिया लूट की वारदात को अंजाम
कार चला रही डॉ. मंजू बाला संघवी ने बताया कि उनका बेटा पटियाला स्थित थापर यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और वह बेटे के कॉलेज की फीस भरने गई थी लेकिन किसी कारण फीस जमा नहीं हो पाई। जब घर आ रही थी तब छत लाइट पॉइंट पर साढ़े 6 बजे रेड लाइट होने के चलते उन्होंने कार रोक ली। तभी एक व्यक्ति कार के बगल से निकला और उसने कहा कि आपकी कार से तेल टपक रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद एक दूसरा व्यक्ति भी वहां से गुजरा उसने भी कहा कि कार से तेल लीक हो रहा है। डॉ. मंजू ने कहा कि उस वक्त वह कार से नहीं निकली और सिग्नल ग्रीन होने के बाद कार ट्रैफिक लाइट क्रॉस करके कार रोकी तभी पीछे से एक ऑटो आया, जिसमें तीन लोग सवार से उन्होंने भी कहा कि कार से इंजन तेल लीक हो रहा है। वह कार से उतरी तो कार के सामने तेल गिरा हुआ था जिसके चलते उसने चेक करना शुरू कर दिया। डॉ. मंजू के अनुसार जब वह कार चेक कर रही थी तो ऑटो सवार चालक ने कहा कि फील्टर लीक हो रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति उसकी कार के पिछली तरफ चला गया। ऑटो चालक ने कहा कि बोनट खोलकर चेक कर लो, जब उसने बोनट खोला तो उसे कुछ समझ नहीं आया। जब बोनट बंद किया तो तीनों व्यक्ति जा चुके थे। कार में बैठने के बाद पता चला की 4 लाख रुपये और जरूरी डॉक्यूमेंट से भरा बैग गायब है।

डॉ. अंजू ने कहा कि ट्रैफिक बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों से मदद मांगी तो वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कहा कि आप इतना कैश क्यों लेकर जा रही थीं। जब उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि आप सीसीटीवी चेक कर लें तो उन्होंने कहा कि यहां के कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें