फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छेड़छाड़ से रोकने पर भाभी को गोली मारकर हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, कट़्टा भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना के गांव नानूमाजरा में शनिवार की रात पौने 8 बजे देवर राजीव ने छोड़छाड़ से रोकने पर अपनी भाभी स्वाति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। सोमवार को पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी मृतक स्वाति की सास सीमा व ससुर श्याम को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या की बात छिपाने का आरोप है। एसएचओ जसप्रीत सेखों ने कहा कि तीनों आरोपियों को मंगलवार मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सोहाना थाने में बीएनएस की धारा 103 (1), 61(2) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मृतका स्वाति यूपी में मुरादाबाद की रहने वाली थी।
विज्ञापन

आरोपी राजीव स्वाति के ससुर के बड़े भाई राजू का बेटा है। सभी नानूमाजरा में किराये के कमरों में रहते हैं और दिहाड़ी का काम करते हैं। करीब सात साल पहले स्वाति की शादी शिवम कुमार से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इससे पहले भी राजीव कई बार अपनी भाभी स्वाति से छेड़छाड़ करता रहता था। स्वाति उसे टोकती थी और उसके अपने पति से भी इस बारे में बात की थी। शनिवार रात स्वाति व उसका बड़ा बेटा दीपू और सास-ससुर कमरे थे। इसी दौरान राजीव आया और उसके सास-ससुर के सामने स्वाति से अश्लील हरकतें करने लगा। स्वाति ने उसका विरोध किया और राजीव ने कट्टा निकाला और स्वाति को गोली मार दी। हत्या के बाद राजीव फरार हो गया। उसके बाद स्वाति के मामा ससुर को फोन पर हत्या की जानकारी दी गई और वह स्वाति के पति शिवम को लेकर घर पहुंचा। शिवम के बेटे दीपू ने अपने पिता को बताया कि राजीव चाचा ने मां को गोली मार दी। शिवम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसएचओ सोहाना मौके पर पहुंचे और लाश को सिविल अस्पताल ले गए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। देर शाम बलौंगी के श्मशानघाट में स्वाति का संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें