फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के शातिर काबू, बाइक, ऑटो और चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। राहगीरों को रोककर उनको लूटने वाले गिरोह को बलौंगी पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। रविवार को डीएसपी खरड़ रूपिंदरदीप कौर सोही ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान बताया कि एसएसपी सतिंदर सिंह की सख्त हिदायतों पर जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। जिससे आपराधिक वारदातों को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना बलौंगी में लूटखसूट करने संबंधी 5 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। इसके तहत पुलिस थाना बलौंगी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने लूट और मारपीट करने जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले कथित आरोपी निखिल कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार, राहुल कुमार और चंदन को केस दर्ज होने के 30 घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि इन आरोपियों के पास से घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए पंच, तीन चाकू, ऑटो और बाइक भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यह गैंग रात के समय उन राहगीरों के साथ घटना को अंजाम देते थे जो इंडस्ट्रियल एरिया फेस-7 मोहाली से काम निपटा कर अपने घरों को आते थे। आरोपी ऐसे राहगीरों को घेर कर उनको लूट लेते थे। उन्होंने बताया कि जिन गरीब लोगों के साथ ऐसी घटना होती थी, वह पुलिस को सूचना देने में घबराते थे। परंतु पुलिस ने इन आरोपियों को बलौंगी क्षेत्र में हुई कई घटनाओं को हल कर लिया है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी चंदन पासपास के खिलाफ पहले भी थाना बलौंगी में मामला दर्ज है और वह आज कल जमानत पर है और ऑटो चलाता है। इसके अलावा कथित आरोपी निखिल कुमार के खिलाफ भी थाना बलौंगी में मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि इन पांचों आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस को कई और घटनाओं के सुराग मिलने की उम्मीद है। यह सभी आरोपी 18 से 25 साल की आयु के हैं और सभी बिहार से सबंधित हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सब डिवीजन के अधीन आते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अगर कोई ऐसी घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस सब डिवीजन खरड़ के अधीन आते क्षेत्रों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें