फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदनों का सत्यापन 11 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों के बच्चों को मिलेगी शिक्षा के लिए आर्थिक मदद।
विज्ञापन

मोहाली। सफाई कार्यों और स्वास्थ्य के लिए जोखिम वाले व्यवसायों से जुड़े परिवारों के बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए चलाई जा रही प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजाब में आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर थी। अब त्रुटिपूर्ण आवेदनों की जांच और संस्थान स्तर पर सत्यापन 11 नवंबर तक होगा, जबकि जिला, राज्य और मंत्रालय स्तर पर सत्यापन 17 नवंबर तक पूरा करना होगा। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा से जोड़े रखना है, ताकि पैसों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। फेज-3बी1 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रिंसिपल संजीव कंबोज ने बताया कि यह योजना जरूरतमंद बच्चों के लिए काफी मददगार है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्कूलों और विभागों को निर्धारित समय में आवेदनों का सत्यापन पूरा करना चाहिए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें