फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संगरूर और हाकी मैच में ड्यूटी, मोहाली के सांझ केंद्रों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर में ड्यूटी से मोहाली के सांझ केंद्रों पर लटके ताले।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर के लोगों को पुलिस से जुड़ी जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए बनाए गए सांझ केंद्रों में स्टाफ की कमी के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। फेज-8 और फेज-11 स्थित सांझ केंद्र बंद मिलने से सरकारी सेवाओं के लिए पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इन केंद्रों में तैनात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी संगरूर जिले में लगा दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने फेज-8 और फेज-11 सांझ केंद्रों का दौरा किया तो दोनों बंद मिले। जानकारी लेने पर पता चला कि कर्मचारियों की ड्यूटी दूसरे जिले में लगाई गई है। उन्होंने फेज-8, फेज-11 और सोहाना (सेक्टर-79) से जुड़े सांझ केंद्रों में स्टाफ की उपलब्धता पर चिंता जताई। इन केंद्रों में लोग प्रमाणपत्र, जरूरी दस्तावेज, गुम हुए दस्तावेजों की रिपोर्ट और अन्य पुलिस संबंधी सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। वर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी पंजाब और मोहाली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की कि केंद्रों में तुरंत वैकल्पिक स्टाफ तैनात किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें