फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़कों और खाली जगहों पर खड़ी की गाड़ियां, लगा चार किमी लंबा जाम

विज्ञापन
जाम से लोगों को हुई परेशानी। संवाद 
विज्ञापन
नयागांव। क्रिकेट के रोमांच के पहले क्रिकेट लवर्स और न्यू चंडीगढ़ में रहने वालों को जाम का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि यहां चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। न्यू चंडीगढ़ पीसीएस क्रिकेट स्टेडियम से पहले ही 5 बजे तक तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई थीं। कुछ लोगों ने पीसीए क्रिकेट स्टेडियम से दो-तीन किलोमीटर पहले ही आसपास के खेतों और खाली जगह पर अपने वाहन पार्क करने शुरू कर दिए थे। कई जगह लोगों ने अपनी खाली जगह पर प्राइवेट पार्किंग बनाई हुई थी।
विज्ञापन

वहां पर रुपये लेकर लोगों के वाहन खड़े करवाए गए थे। रोड पर गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने से लोगों को लगा कि आगे जगह शायद ही मिले, इस वजह से उन्होंने सड़कों पर ही अपनी गाड़ी पार्क कर दी। दो किलोमीटर तक पैदल चलकर लोग क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचे। उनसे कई लोगों ने कहा भी कि रोड पर गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं। बावजूद इसके लोगों ने गाड़ियां रोड पर लगाईं और चले गए। कुछ लोग पीसीए क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में बनाई गईं तीन पेड पार्किग तक पहुंचे, लेकिन उनको काफी लंबे जाम से होकर गुजरना पड़ा। आधे घंटे या इससे अधिक देर तक लोग जाम में फंसे रहे।

माजरी पर बना दी पेड पार्किंग
क्रिकेट के यह शौकीन स्टेडियम से पहले ही अपनी गाड़ियों का ठिकाना ढूंढ रहे थे। ऐसे में माजरी में कुछ लोगों ने जमीनों पर छोटी-छोटी पेड पार्किंग बना ली थीं। जिसका मनमाना किराया लिया जा रहा था। यह किराया देने में किसी को कोई गुरेज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें