फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में वाहन ने व्यक्ति को कुचला, एक घंटे तक पड़ा रहा शव सड़क पार करने वालों की लगातार जा रही जानें, दो दिन पहले युवक की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पटियाला चौक के नजदीक ओल्ड कालका रोड पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सड़क क्राॅस करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे किसी बड़े वाहन ने कुचल दिया। जिस जगह हादसा हुआ है वहां ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को रोकने की कोशिश तक नहीं की। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन वाहन चालक बिना रुके शव के बगल से वाहन निकालते रहे। यह सिलसिल करीब एक घंटे तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस नहीं आई। इसके बाद सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस ने शव को डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच में जुटी है। बता दें 14 अगस्त को मानसा से रिश्तेदारी में आई श्रुति गांधी (28) को भी एक वाहन ने मेट्रो मॉल के सामने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें